एग्रीकल्चर कॉलेज गेस्ट टीचर भर्ती 2025 | Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025

Admin

Published on: 29 September, 2025

Agriculture-College-Guest-TeacherVacancy 2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

अगर आप गेस्ट टीचर बनने का मौका तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 के लिए गेस्ट टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को कॉलेज में पढ़ाने का मौका मिलेगा। अगर आप एजुकेशन फील्ड से जुड़े हैं और छात्रों के साथ अपने नॉलेज को शेयर करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक शानदार चांस हो सकता है।

Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त में जानकारियां इस पर प्रकार हैं –

संस्था या विभाग का नामकॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय)
पद का नामगेस्ट टीचर
कुल पद संख्या03
अधिसूचना ( Notification ) जारी दिनांक17/09/2025
नौकरी प्रकार(अस्थायी) कॉन्ट्रैक्ट बेसिस
आवेदन का मोडऑनलाइन इमेल के माध्यम से भेजना है।
विभागीय वेबसाइटwww.igkv.ac.in
अंतिम तिथि03 अक्टूबर 2025

Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 के अगर विभाग की बात करें तो यह सरकारी विभाग है, पर जो गेस्ट टीचर के पद के लिए भर्ती निकाली गई हैं, ये पद पूरी तरह से अस्थायी है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उस पद से सम्बंधित सम्बंधित सभी शैक्षणिक योग्यताओ और अन्य योग्यताओ को जानना बहुत जरुरी होता है,अतः भर्ती से सबंधित सभी जानकारी को अच्छे से देखने और पढ़ने के बाद ही इस पद के लिए आवेदन करना सही रहेगा, कृपया आप इस बात का विशेष ध्यान रखें ताकि फॉर्म भरते समय भी कोई गलतियां न हो और सही से आवेदन कर पाएं।

इस लेख में Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारियां विस्तार से देखते है –

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- गेस्ट टीचर के पदों के लिए आवेदन दिनांक 17/09/2025 से प्रारम्भ हो गया हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि :- इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 03/10/2025 तक रखा गया हैं।

जरुरी सावधानी ( Note) :- लास्ट डेट का इंतजार न करें पहले ही आवेदन कर ले, आवेदन ऑनलाइन Email के माध्यम से करना है,तो सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को इकठ्ठा करके रखे।

Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 हेतु आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से करना है,अतः आप आवेदन करने के लिए निचे दिए ये स्टेप फॉलो कर सकते है-

  • सबसे पहले दिए हुए फॉर्मेट में आवेदन पत्र को प्रिंट करके सभी जानकारी अच्छे से भरना होगा।
  • उसके साथ अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, अनुभव सर्टिफिकेट, रिसर्च पेपर आदि) स्कैन कर लें।
  • सारी फाइलों को एक सिंगल PDF में बना ले ।
  • अब यह PDF आपको इस ईमेल पर भेज देना है – cars.gariaband@igkv.ac.in
  • ध्यान रहे, पोस्ट/ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं है। पोस्ट से मत भेजना नहीं तो आपका आवेदन रद्द हो जायेगा।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility / Qualification)

  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (M.Sc.) कम से कम 55% अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
  • अगर आपके पास M.Sc. है, तो आपको NET (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य है, साथ ही आपके नाम पर कम से कम एक शोध पत्र होना चाहिए जो NAAS-रेटेड जर्नल में प्रकाशित हो।
  • अगर आपके पास Ph.D. है, तो NET पास करने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी- आपकी Ph.D. कोर्सवर्क के साथ पूरी की गई होनी चाहिए और आपके पास कम से कम दो शोध पत्र होने चाहिए। ये शोध पत्र भी NAAS-रेटेड जर्नल में प्रकाशित होने चाहिए।

इस बात का ध्यान ध्यान रखना की , बिना कोर्सवर्क वाली Ph.D. के उम्मीदवार NET से छूट के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा (Age Limit)

उम्र की बात करे तो अधिक से अधिक 40 साल तक हो सकती है । इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ सरकार के नियम के हिसाब से कुछ 5 साल तक की छूट दी जा सकती है।

उम्र में छूट से सम्बंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 हेतु चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 में चयन प्रक्रिया (Selection Process) बहुत सीधी और आसान रखी गई है। यहाँ लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि: –

इस भर्ती में चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर होगा ।

वेतन (Salary / Pay Scale)

गेस्ट टीचर बनने पर वेतन आपके शैक्षणिक योग्यता और NET पास होने पर निर्भर करेगा।आपकी योग्यता के हिसाब से सैलरी इस प्रकार से हो सकती है –

  • अगर आपके पास Ph.D. है और NET भी पास है, तो आपको ₹1,800 प्रति दिन मिलेगा। इसका मतलब महीने में अधिकतम ₹40,000 तक की सैलरी हो सकती है।
  • अगर केवल आपके पास Ph.D. है (NET नहीं), तो भी रोज़ाना ₹1,800 मिलेगा, और महीने में अधिकतम ₹40,000 तक की राशि हो जायेगा।
  • अगर आपके पास M.Sc. है और NET पास है, तो आपको ₹1,500 प्रति दिन मिलेगा। महीने में आपकी सैलरी ₹36,000 तक पहुँच सकता है।
  • अगर आपके पास केवल M.Sc. है (NET नहीं), तो ₹1,200 प्रति दिन के हिसाब से महीने में अधिकतम ₹26,000 तक का मानदेय मिलेगा।

मतलब की,आपकी डिग्री और NET की योग्यता आपके वेतन को सीधे प्रभावित करती है।

महत्वपूर्ण शर्तें (Important Instructions)

  • ये पद पूरी तरह से अस्थायी हैं।
  • नियुक्ति सिर्फ 1 साल के लिए होगी या फिर जब तक नियमित शिक्षक की भर्ती नहीं हो जाती तब तक के लिए होगी।
  • इंटरव्यू में आपको सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक self-attested कॉपी ले जाना होगा।
  • आपको किसी भी प्रकार का TA/DA (यात्रा भत्ता) नहीं दिया जाएगा।

भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक –

विभागीय विज्ञापन डाउनलोड लिंकयहाँ देखें….
आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंकयहाँ देखें….
विभागीय वेबसाइट लिंकयहाँ देखें….
अप्लाई ईमेलcars.gariaband@igkv.ac.in
हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ेयहाँ देखें….

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. ये भर्ती किस विभाग की तरफ से निकली है?

यह भर्ती कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, फिंगेश्वर (जिला गरियाबंद) की ओर से निकली है, जो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। यानी ये पूरी तरह से एक सरकारी संस्था की भर्ती है।

Q2. आवेदन कैसे करना होगा?
Agriculture College Guest Teacher Vacancy 2025 के लिए आप ईमेल के जरिये आवेदन कर सकते है।

Q3. कितने पदों के लिए भर्ती निकली है?
इस भर्ती में कुल 03 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है।

Q4. इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास संबंधित विषय में M.Sc. या Ph.D. डिग्री हो और NET/पब्लिकेशन जैसी शर्तें पूरी करते हों।

Q5. इसमें सेलेक्शन कैसे होगा?
इस भर्ती में चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन होगा।

Q6. इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?
26,000 से लेकर 40,000 रूपये प्रति महीने तक योग्यता के हिसाब से दिया जायेगा।

निष्कर्ष (Result) :-

यह भर्ती उन योग्य अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। योग्यता के अनुसार उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और विभागीय विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

हाल ही की अन्य भर्तियां हो आपको देखनी चाहिए

Leave a Comment