Durg IT Assistant Bharti 2026 | दुर्ग आईटी असिस्टेंट भर्ती 2026

Admin

Published on: 20 March, 2026

Durg IT Assistant Bharti 2026

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

Durg IT Assistant Bharti 2026 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आईटी असिस्टेंट के एक पद के लिए भर्ती निकली है। यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है, यानी तय समय के लिए काम करने का मौका मिलेगा। अगर आपका बैकग्राउंड कंप्यूटर या आईटी से जुड़ा है और आपके पास संबंधित अनुभव भी है, तो आप इस मौके को जरूर देख सकते हैं।

चलिए इस भर्ती से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त जानकारी देख लेते है इसके बाद ही इस की विस्तार से जानकारिया देखेंगे –

विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग (छ.ग.)
पदआई.टी. असिस्टेंट (संविदा)
कुल पद:01 (अनारक्षित)
आवेदन प्रकारऑफलाइन
अंतिम तिथि06/04/2026 (शाम 5:30 बजे तक)

अब Durg IT Assistant Bharti 2026 भर्ती की विस्तार से जानकारियां देखते है –

इस भर्ती में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) के तहत आईटी असिस्टेंट का पद रखा गया है, जो संविदा आधार पर भरा जाएगा। इस पूरी भर्ती में केवल 1 पद ही उपलब्ध है और यह अनारक्षित श्रेणी के लिए है, यानी सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है, जिसमें आपको अपना फॉर्म केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

Durg IT Assistant Bharti 2026 eligibility details

Durg IT Assistant Bharti 2026 पद के लिए आपके पास कंप्यूटर या आईटी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही आपको किसी सरकारी या अर्द्धसरकारी संस्था में डाटा मैनेजमेंट या प्रोसेस डॉक्यूमेंटेशन का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

Durg IT Assistant Bharti 2026 age limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है। सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तक है। वहीं अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, तो आपको आयु में छूट मिलती है, जिससे अधिकतम आयु 40 वर्ष तक जा सकती है और सभी छूट जोड़ने के बाद यह सीमा अधिकतम 45 वर्ष तक हो सकती है।

Application Fee

Durg IT Assistant Bharti 2026 के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है, मतलब की आवेदन करना बिलकुल फ्री है।

important document

इन पदों के लिए आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट कुछ इस प्रकार रहेंगे –

10वीं की अंकसूची (जन्मतिथि हेतु)
12वीं एवं संबंधित स्नातक की अंकसूची
कम्प्यूटर/व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
अनुभव एवं वेतन संबंधी प्रमाण पत्र
पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी)
स्वयं का पता लिखा लिफाफा (10 रुपये के डाक टिकट सहित)

How to apply

Durg IT Assistant Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ में लगाएं। इसके बाद आवेदन को स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजें: जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग बाल गृह परिसर दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)। ध्यान रखें कि लिफाफे के ऊपर पद का नाम साफ-साफ लिखा होना चाहिए।

Durg IT Assistant Bharti 2026 selection process

इस भर्ती में चयन पूरी तरह अलग-अलग चरणों के अंकों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले आपकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 60 अंक दिए जाएंगे। इसके बाद अगर आपके पास अतिरिक्त अनुभव है, तो उसके लिए 18 अंक तक मिल सकते हैं। अगर आप छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं, तो आपको 2 अंक का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। अंत में साक्षात्कार या कौशल परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए 20 अंक और दिए जायेंगे।।

Important Dates

आवेदन शुरू तिथि: 18/03/2026
अंतिम तिथि: 06/04/2026 (शाम 5:30 बजे तक)

Durg IT Assistant Bharti 2026 FAQs

प्रश्न: इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है?
उत्तर: आवेदन ऑफलाइन करना है और केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

प्रश्न: इस पद के लिए कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 01 पद उपलब्ध है जो अनारक्षित श्रेणी का है।

प्रश्न: क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, इसमें आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

प्रश्न: चयन किस आधार पर होगा?
उत्तर: चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, बोनस अंक और साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

official notification pdf view
official website view
Apply form formateview
whatsapp group join join group
telegram link join group

Latest posts

Leave a Comment