Kabirdham Gender Specialist Job 2026 | महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम भर्ती 2026

Admin

Published on: 27 January, 2026

Kabirdham Gender Specialist Job 2026

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

Kabirdham Gender Specialist Job 2026 | महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम भर्ती 2026

जिला कबीरधाम में महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत जेन्डर विशेषज्ञ पद पर भर्ती निकाली गई है।अतः अगर आप Kabirdham Gender Specialist Job 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले इस भर्ती से समबन्धित सभी डिटेल को जान लेना चाहिए, ताकि Kabirdham Gender Specialist Job 2026 के लिए आवेदन करते समय कोई गलती न हो और सही सही आवेदन कर पाए और आपका आवेदन रिजेक्ट न हो।

इस भर्ती की संक्षिप्त जानकारी इस तरह है –

विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
पद का नामGender Specialist
कुल पद01
भर्ती स्थानछ.ग.
विभागीय वेबसाइटkawardha.gov.in

यह पद मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (DHEW) के लिए है।

Kabirdham Gender Specialist Job 2026 eligibility details

अभ्यर्थी के पास सामाजिक कार्य या अन्य सामाजिक क्षेत्रों में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, जिसमें MS Office और कंप्यूटर टाइपिंग अनिवार्य है।
जेंडर से संबंधित कार्यों में शासकीय, अर्द्धशासकीय या गैर सरकारी संस्थाओं में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
महिलाओं के मुद्दों पर भी कम से कम 03 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
स्नातकोत्तर डिग्री धारकों और अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चलिए शैक्षणिक योग्यता को आसान भाषा में समझने का प्रयास करते है –

इस पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सामाजिक कार्य या किसी सामाजिक क्षेत्र से ग्रेजुएशन किया हो। कंप्यूटर चलाने का अच्छा ज्ञान जरूरी है, खासकर MS Office और टाइपिंग। इसके साथ ही जेंडर से जुड़े कामों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। अगर किसी के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है या अंग्रेजी में कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव है, तो उन्हें चयन में प्राथमिकता मिल सकती है।

Age Limit

दिनांक 01.01.2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है।

Application Fee

इन पदों आवेदन करना बिलकुल फ्री है कोई भी शुल्क नहीं है।

Kabirdham Gender Specialist Job 2026 important documents

जन्म तिथि के लिए 10वीं की अंकसूची या प्रमाण पत्र।
12वीं की अंकसूची।
स्नातक और अन्य शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
मूल निवास प्रमाण पत्र।
निर्धारित अवधि का अनुभव प्रमाण पत्र।
रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी।
स्वयं का पता लिखा हुआ एक लिफाफा, जिसमें 10 रुपये का डाक टिकट लगा हो।

how to apply

अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन प्रारूप को सही तरीके से भरना होगा। इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम साफ-साफ लिखना जरूरी है। पूरा आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम (छ.ग.) के पते पर भेजना होगा।

Kabirdham Gender Specialist Job 2026 selection process

चयन प्रक्रिया मेरिट सूची और इंटरव्यू या कौशल परीक्षा के आधार पर होगी। कुल 100 अंकों का वेटेज रखा गया है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 60 अंक, अतिरिक्त अनुभव के लिए अधिकतम 18 अंक, छत्तीसगढ़ के निवासी होने पर 02 बोनस अंक और इंटरव्यू या कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। मेरिट के आधार पर 1:10 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Important Dates

विज्ञापन की तिथि 21.01.2026 है।
आवेदन की अंतिम तिथि 06.02.2026 शाम 05:30 बजे तक है।

FAQs- Kabirdham Gender Specialist Job 2026

1. इस भर्ती में आवेदन का तरीका क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर द्वारा करना होगा।

2. कुल कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
इस भर्ती में कुल 01 पद है, जो अनूसूचित जनजाति वर्ग के बैकलॉग के लिए आरक्षित है।

3. क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, विज्ञापन में किसी भी आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं है।

4. चयन किस आधार पर होगा?
चयन मेरिट सूची और इंटरव्यू या कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Notification pdf View
official website View
All vacancy View
whatsapp group View
Telegram View

Recent important Posts

Leave a Comment