रायगढ़ जिला भर्ती | Raigarh District Recruitment 2025

Admin

Published on: 28 September, 2025

रायगढ़ जिला भर्ती | Raigarh District Recruitment 2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

Raigarh District Recruitment 2025 के अंतर्गत रायगढ़ जिले में नौकरी की तलाश कर रहे लोगो के लिए के अच्छा अवसर है। कार्यालय कलेक्टर जिला रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय समन्वयक और एम् आई एस सहायक के पद पर भर्ती विज्ञापन गया जारी किया है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते है तो आपको इन पदों सम्बंधित सभी जानकारियों को जानने के बाद ही आवेदन करना चहिये।

इन पदों की भर्ती से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त में जानकारियां इस पर प्रकार हैं –

संस्था या विभाग का नामकार्यालय कलेक्टर, जिला रायगढ़ छ.ग.
पद का नामजिला स्तरीय समन्वयक और एम् आई एस सहायक
कुल पद संख्या03
अधिसूचना ( Notification ) जारी दिनांक12/09/2025
नौकरी प्रकार(अस्थायी) कॉन्ट्रैक्ट बेसिस
आवेदन का मोडऑफलाइन ( रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट )
विभागीय वेबसाइटhttps://raigarh.gov.in/
अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2025

Raigarh District Recruitment 2025 के अगर विभाग की बात करें तो यह सरकारी विभाग है, पर जो जिला स्तरीय समन्वयक और एम् आई एस सहायक के पद के लिए भर्ती निकाली गई हैं, ये पद पूरी तरह से अस्थायी है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उस पद से सम्बंधित सम्बंधित सभी शैक्षणिक योग्यताओ और अन्य योग्यताओ को जानना बहुत जरुरी होता है,अतः भर्ती से सबंधित सभी जानकारी को अच्छे से देखने और पढ़ने के बाद ही इस पद के लिए आवेदन करना सही रहेगा, कृपया आप इस बात का विशेष ध्यान रखें ताकि फॉर्म भरते समय भी कोई गलतियां न हो और सही से आवेदन कर पाएं।

इस लेख में Raigarh District Recruitment 2025 से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारियां विस्तार से देखते है –

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- जिला स्तरीय समन्वयक और एम् आई एस सहायक के पदों के लिए आवेदन दिनांक 12/09/2025 से प्रारम्भ हो गया हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि :- इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 06/10/2025 तक रखा गया हैं।

जरुरी सावधानी ( Note) :- लास्ट डेट का इंतजार न करें पहले ही आवेदन कर ले, क्योकि आवेदन ऑफलाइन रहेगा तो अंतिम तिथि से पहले ही आपका आवेदन पहुंच जाना ही सही रहेगा,जिससे फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना न रहे।

Raigarh District Recruitment 2025 हेतु आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Raigarh District Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन हैं, अतः आपको आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरने के बाद सभी जरुरी शैक्षणिक योयता तथा सम्बंधित दस्तावेज़ और अन्य मांगी गयी दस्तावेजो की फोटोकॉपी को एक लिफाफे में भरकर,उसके ऊपर आवेदन किये गए पद का नाम,और अन्य जानकारियां लिखकर दिए गए पते पर भेजना होगा। इन पदों के लिए आपको निचे दिए इस पते पर आवेदन भेजना हैं –

आवेदन पत्र सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायगढ़ के कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना होगा ।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility / Qualification)

जिला स्तरीय समन्वयक और एम् आई एस सहायक के पद के लिए शैक्षणिक योग्यताए कुछ इस प्रकार है जैसे –

शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

कंप्यूटर ज्ञान : कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है, जिसमें MS Office आदि का उपयोग करने आना चाहिए ?

कहने का मतलब सिर्फ इतना है की ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए और साथ में कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: उम्मदीवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

अधिकतम आयु: उम्मीदवार की उम्र अधिक से अधिक 40 साल तक होनी चाहिए।

उम्र में छूट से सम्बंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

Raigarh District Recruitment 2025 हेतु चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Raigarh District Recruitment 2025 में चयन प्रक्रिया (Selection Process) बहुत सीधी और आसान रखी गई है। यहाँ लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि: –

इंटरव्यू : पात्र आवेदकों को साक्षात्कार के लिए जिला मुख्यालय में बुलाया जाएगा ।

मेरिट सूची : चयन के लिए एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी जिसमें साक्षात्कार के 50% अंक और स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के 50% अंक शामिल होंगे ।

फाइनल चयन : मेरिट सूची के आधार पर सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और अंतिम चयन सूचि जारी किया जायेगा।

सफल उम्मीदवारों को कार्यस्थल पर दो सप्ताह के भीतर उपस्थित होना होगा, अन्यथा प्रतीक्षा सूची से अगले उम्मीदवार को मौका दिया जायेगा, तो इसमें समय का ध्यान रखना बहुत जरुरी होगा।

वेतन (Salary / Pay Scale)

जिला स्तरीय समन्वयक और एमआईएस सहायक के पदों के लिए मासिक सैलरी कुछ इस प्रकार रहेगी –

जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम): इसके लिए ₹30,000 प्रति माह का वेतन है।

एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम): इस पद के लिए ₹20,000 प्रति माह की सैलरी है।

महत्वपूर्ण शर्तें (Important Instructions)

  • उम्मीदवार को आवेदन उसी फॉर्मेट में करना हैं, जैसा नोटिफिकेशन में दिया गया है।
  • उम्मीदवार को साथ में अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट की self-attested कॉपी लगाना ज़रूरी है।
  • जो फॉर्म लास्ट डेट के बाद पहुंचेंगे, उन्हें गिनती में नहीं लिया जाएगा और रिजेक्ट हो जायेगा।
  • ये पद सरकारी (स्थायी) नहीं, बल्कि अस्थायी पद हैं।
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 तक अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।
  • अनुभव जरूरी है: समन्वयक के लिए कम से कम 3 साल और सहायक के लिए 2 साल का अनुभव चाहिए, जो सरकारी या पंजीकृत NGO से प्रमाणित हो।
  • अगर डॉक्यूमेंट अधूरे या गलत पाए गए, तो आवेदन सीधे रिजेक्ट हो जाएगा।

भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक –

विभागीय विज्ञापन डाउनलोड लिंकयहाँ देखें….
आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंकयहाँ देखें….
विभागीय वेबसाइट लिंकयहाँ देखें….
हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ेयहाँ देखें….

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. ये भर्ती किस विभाग की तरफ से निकली है?

यह भर्ती कार्यालय कलेक्टर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ की तरफ से निकाली गई है।

Q2. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है। फॉर्म भरकर सारे डॉक्यूमेंट्स के साथ तय पते पर भेजना होगा।

Q3. कितने पदों के लिए भर्ती निकली है?
इस बार इस भर्ती में कुल 3 पदों के लिए निकली हैं।

Q4. इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
वे उम्मीदवार जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातक पास किया हो और उन्हें एमएस ऑफिस सहित कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

Q5. इसमें सेलेक्शन कैसे होगा?
चयन इंटरव्यू और आपकी स्नातक परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Q6. इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?
जिला स्तरीय समन्वयक के लिए ₹30,000 प्रति महीना और एमआईएस सहायक के लिए ₹20,000 हर महीने मिलेंगे।

Q7 .क्या अनुभव ज़रूरी है?

हाँ, समन्वयक पद के लिए 3 साल और सहायक पद के लिए 2 साल का अनुभव जरुरी है। यह अनुभव सरकारी या पंजीकृत गैर-सरकारी संस्था (NGO) से प्रमाणित होना जरुरी है।

हाल ही की अन्य भर्तियां हो आपको देखनी चाहिए

निष्कर्ष (Result) :-

यह भर्ती छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अस्थायी पदों के लिए है, जिसमें चयन आपके स्नातक अंक और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिनके ग्रेजुएशन में अंक अच्छे है वो जरूर इस फॉर्म को भरे।

Leave a Comment