शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय (SMKV), बस्तर ने शिक्षकीय पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय में शिक्षण क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं और निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 के तहत आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, लेकिन ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से भेजना भी अनिवार्य होगा।
आइये Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 भर्ती की कुछ ओवरव्यू संक्षेप में पहले देख लेते है फिर विस्तार से जानकारी देखेंगे –
| विभाग | शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर (छत्तीसगढ़) |
| पद का नाम | प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर |
| कुल पद | 15 |
| आयु सीमा | 65 वर्ष |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27/04/2026 |
Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 post details
इस भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। कुल 15 पद तय किए गए हैं, जो Library Science और वाणिज्य विभाग से जुड़े हुए हैं। Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट निकालना जरूरी रहेगा। इसके बाद उसी आवेदन पत्र को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से विश्वविद्यालय के पते पर भेजना होगा। तभी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
Table of Contents
Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 eligibility details
प्रोफेसर: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, पीएचडी और यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार निर्धारित अनुभव।
एसोसिएट प्रोफेसर: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, पीएचडी और यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार निर्धारित अनुभव।
असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय जैसे M.Lib. या M.Com. में मास्टर डिग्री और NET या SET या पीएचडी (यूजीसी नियमों के अनुसार)।
अगर इसी को आसान से भाषा में आपको समझाया जाये तो प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और पीएचडी होना जरूरी है। इसके साथ ही यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार निर्धारित अनुभव भी होना चाहिए।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय जैसे M.Lib. या M.Com. में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ NET या SET पास होना चाहिए या फिर यूजीसी नियमों के अनुसार पीएचडी होना आवश्यक है।
age limit
आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
application fee
सामान्य और ओबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है।
एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 selection process
सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड, रिसर्च पब्लिकेशन और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
important dates
आवेदन शुरू होने की तिथि: 27/03/2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27/04/2026 (रात 11:59 बजे तक)
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 18/05/2026 (शाम 05:00 बजे तक)
important documents
Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे। सबसे पहले ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी देनी होगी। इसके साथ अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां लगानी होंगी। यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो उन्हें जाति प्रमाण पत्र और छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वालों को अपने अनुभव से जुड़े दस्तावेज जैसे अनुभव प्रमाण पत्र, सैलरी स्लिप और ITR भी देना होगा। इसके अलावा रिसर्च स्कोर से संबंधित प्रमाण और प्रकाशित शोध कार्यों की प्रतियां भी आवेदन के साथ लगानी आवश्यक होंगी।
important links
| official notification pdf | view |
| official website | view |
| Apply form formate | view |
| whatsapp group join | join group |
| telegram link | join group |
Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026 FAQs
प्रश्न: इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
उत्तर: इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
प्रश्न: इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 15 पद हैं जो पुस्तकालय विज्ञान और वाणिज्य विभाग में हैं।
प्रश्न: आवेदन कैसे करना होगा?
उत्तर: उम्मीदवार को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजनी होगी।
प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है।
Latest Posts
- शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय भर्ती 2026 | Shaheed Mahendra Karma University Bastar Recruitment 2026
- दंतेवाड़ा जिला पंचायत लेखा सह MIS सहायक भर्ती 2026 | Dantewada Zila Panchayat Lekha sah MIS Assistant Recruitment 2026
- बीजापुर मंडी समिति सहायक ग्रेड 3 भर्ती 2026 | Bijapur Mandi Samiti Assistant Grade 3 Recruitment 2026
- बेमेतरा बिहान भर्ती 2026 | Bemetara Bihan Recruitment 2026 Block Project Manager Regional Coordinator Jobs
- Durg IT Assistant Bharti 2026 | दुर्ग आईटी असिस्टेंट भर्ती 2026





