कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा छ.ग. भर्ती : Sukma CMHO Vancancy 2025

Admin

Published on: 11 August, 2025

Sukma CMHO Vancancy 2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

खनिज संस्थान न्यास निधि (डी.एम.एफ.) मद से स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्थाओ -जिला चिकित्सालय /सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक / चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत्‌ डी.एम.एफ.मद के अन्तर्गत चल साक्षात्‌॒कार के माध्यम से नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसके लिये दिनॉँक 22/04/2025 से दिनांक 06/05/2025 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा में प्रातः 10.0 बजे से  walk–in– interview चल-साक्षातकार का आयोजन किया जावेगा। अतः इच्छुक पात्र उम्मीदवार समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते है।

विज्ञापन के संबंध में आवेदन का प्रारूप, नियम एवं शर्ते तथा अन्य विस्तृत जानकारी जिला के वेबसाईट www.sukma.gov.in में देखा जा सकता है। 

 नोट:– 1 उपरोक्त समस्त पदों की भर्ती पूर्ण होने तक प्रत्येक गुरूवार एवं शुक्रवार को प्रात: 11:00 बजे से वॉक इन इन्टरव्यु किया जावेगा।

  2. वॉक-इन इन्टरव्यु के साथ ही वर्चुअल माध्यम से (V.c./ google meet /zoom) आदि के माध्यम से भी साक्षात्कार की सुविधा होगी।
जिले में स्वीकृत पद पर नियुक्ति हेतु निर्धारित अर्हताकारी योग्यता एवं रिक्त पद का विवरण निम्नानुसार है :–

Sukma Vacancy
संस्था/विभाग कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा छ.ग. 
पद का नामविभिन्न पद
कुल पद14
नौकरीसंविदा
आवेदन         साक्षात्कार में समस्त दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते है ।
नौकरी स्थान सुकमा(छ.ग.)
अंतिम तिथि06.05.2025
विभागीय वेबसाइट  https://sukma.gov.in/

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां :–

ImportantDates
प्रारंभिक तिथि22/04/2025
अंतिम तिथि06/05/2025

पदों के नाम और उनकी संख्याएं :–

post nameno. of post
रेडियोलॉजिस्ट01
नाक कान गला रोग विशेषज्ञ01
निश्चेतना विशेषज्ञ01
अस्थि रोग विशेषज्ञ01
सर्जन विशेषज्ञ01
स्त्री रोग विशेषज्ञ01
मेडिसिन विशेषज्ञ01
पैथोलॉजिस्ट01
चिकित्सा अधिकारी06

पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता :-

रेडियोलॉजिस्ट

M.D. Diploma in radiology

नाक कान गला रोग विशेषज्ञ

M.S. ENT

निश्चेतना विशेषज्ञ

M.D. ANESTHESIA

अस्थि रोग विशेषज्ञ

M.S. ortho.

सर्जन विशेषज्ञ

M.S. SURGERY

स्त्री रोग विशेषज्ञ

M.s. gyno/D.G.O.

मेडिसिन विशेषज्ञ

M.D.

पैथोलॉजिस्ट

M.D. pathology

चिकित्सा अधिकारी

MBBS

नियम और शर्तें :–

यह नियुक्ति, न ही नियमित है और न संविदा है। यह नियुक्ति केवल स्थानीय व्यवस्था के तहत्‌ आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए की जा रही है, इनके स्थान पर नियमित,/सविदा नियुक्ति हो जाने पर यह नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी। 

  • यह नियुक्ति उपस्थिति दिनांक से एक वर्ष के लिए की जा रही है, कार्य संतोषजनक होने की स्थिति में ही सेवा वृद्धि दी जा सकती है। तथा कार्य संतोषजनक नहीं होने पर किसी भी समय सेवा समाप्ति करने हेतु शासन पक्ष स्वतंत्र होगा। 
  • उक्त पदों के भर्ती में मातृत्व एवं पितृत्व आवकाश की पात्रता नहीं होगी) उक्त अवधि में अवैतनिक अवकाश प्रदाय की जावेगी। 
  • मानदेय – सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह एकमुश्त मानदेय देय होगा इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार के भत्ता /सी.आर.एम.सी. सुविधा देय नहीं होगा। 
  • सेवा समाप्ति के पूर्व किसी भी समय किसी भी पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस अथवा नोटिस के स्थान पर एक माह का वेतन जमा कर,/ देकर सेवा समाप्त की जा सकती है। 
  • लगातार एक माह से अधिक अवधि तक अनुपस्थित रहने पर सेवायें स्वतः समाप्त मानी जावेगी।

चयन प्रक्रिया – दिशा-निर्देश :–

शैक्षणिक योग्यता – 70 अंक।अनुभव (प्रतिवर्ष) 02 नम्बर)- 10 अंक। चल साक्षात्‌कार – 20 अंक। निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्रत्येक वर्ष की अंक सूची। निर्धारित वांछनीय शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची। छ.ग. काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र जिन पदों हेतु लागू है, संलग्न करना अनिवार्य है। जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य | संबंधित कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो (अनुभव की अवधि का स्पष्ट उल्लेख नही होने पर अनुभव प्रमाण पत्र अमान्य किया जावेगा। पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई डी, पास पोर्ट पेन कार्ड)।

अन्य नियम शर्तें:–उपरोक्त समस्त दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर परीक्षण के दौरान अथवा नियुक्ति उपरान्त किसी भी प्रकार से दस्तावेजों के असत्य पायें जाने पर अभ्यर्थी की नियुक्ति अमान्य की जा सकेगी। छत्तीसगढ़ राज्य तथा अन्य राज्य के अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव के आधार पर चयन किया जायेगा। चल साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती किया जावेगा। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तर के अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। तद्पश्चात पद रिक्त होने पर अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को लिया जावेगा। मेरिट सूची में समान अंक होने की स्थिति में जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण किया जाएगा। एक या एक से अधिक पदों हेतु इच्छुक उम्मीदवार को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन उपस्थित होकर जमा करना होगा। आवेदक आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों की मूल प्रति दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने साथ अनिवार्यत: प्रस्तुत करना होगा। उक्त पदों पर 01 वर्ष के लिए नियुक्ति दी जाएगी एवं मानदेय प्रतिमाह एकमुश्त देय होगी। उक्त पदो के भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 70 वर्ष होगी।मात्र आवेदन करने पर ही किसी का चयन सुनिश्चित नहीं होगा। अंतिम चयन सूची जारी करने के पूर्व मूल प्रमाण पत्रों की जॉच की जाएगी, इसमें सही नहीं, त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर नियुक्ति निरस्त करने का सर्वाधिकार चयन समिति के पास सुरक्षित होगा। आवेदन पत्र के उपर आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें। अपूर्ण एवं समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जावेगा। प्राप्त आवेदनों पर चयन समिति दिशा-निर्देश कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सुकमा के मीटिंग कक्ष में जहां वाक इन इन्टरव्यू किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में किसी भी चरण मे यह पाया जाता है कि उम्मीदवार के द्वारा किसी भी प्रकार से दबाव डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जाएगा तथा इस संबंध मे कोई दावा मान्य नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी सेवा अनुशासनहीनता/ वित्तीय अनियमितता /अनुचित व्यवहार के कारण किसी भी शासकीय विभाग द्वारा की गई हो, चाहे वो किसी भी पद पर रहे हों। उन्हें अपात्र उम्मीदवार की संज्ञा में रखा जएगा। चयन / नियुक्ति उपरान्त भी उक्त कंडिका लागू होगी। भर्ती की प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद या समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार चयन समिति को होगा जो सभी आवेदकों को मान्य होगा। चयन समिति के द्वारा उक्त पदों की संख्या आवश्यकतानुसार बढाई या घटाई जा सकती है। उपरोक्त समस्त पदों की पूर्ति न होने की स्थिति मे या आवश्यकतानुसार आगे भी वॉक-इन इन्टरव्यु के साथ ही वर्चुअल माध्यम से VC/GOOGLE MEET/ZOOM आदि के माध्यम से भी साक्षात्कार की सुविधा उपलब्ध होगी। इच्छुक अभ्यर्थी मेल में समस्त दस्तावेज संलग्न कर भेज सकते है अथवा रजिस्ट्री डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज संलग्न कर भेज सकते है।

विभिन्न पदों हेतु सभी महत्वपूर्ण लिंक :-

Leave a Comment