आईटीआई जांजगीर भर्ती 2025 | ITI Janjgir Guest Lecturer Vacancy 2025

Admin

Published on: 27 September, 2025

ITI-Janjgir-Guest-Lecturer-Vacancy-2025

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

ITI Janjgir Guest Lecturer Vacancy 2025 के अंतर्गत जांजगीर जिले के आईटीआई में पढ़ाने का मौका तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) ने गेस्ट लेक्चरर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 2025-26 के लिए कुछ पदों पर मेहमान प्रवक्ता रखे जाएंगे। अगर आप फिटर या कोपा ट्रेड से पढ़ें हैं और योग्यता पूरी करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

इन पदों की भर्ती से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त में जानकारियां इस पर प्रकार हैं –

संस्था या विभाग का नामशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,जांजगीर (छ.ग.)
पद का नामITI मेहमान प्रवक्ता ( Guest Lecturer)
कुल पद संख्या02
अधिसूचना ( Notification ) जारी दिनांक17/09/2025
नौकरी प्रकार(अस्थायी) कॉन्ट्रैक्ट बेसिस
आवेदन का मोडऑफलाइन ( रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट )
विभागीय वेबसाइटhttps://janjgir-champa.gov.in/
अंतिम तिथि3 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक

ITI Janjgir Guest Lecturer Vacancy 2025 के अगर विभाग की बात करें तो यह सरकारी विभाग है, पर जो मेहमान प्रवक्ता के पद के लिए भर्ती निकाली गई हैं, ये पद पूरी तरह से अस्थायी है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उस पद से सम्बंधित सम्बंधित सभी शैक्षणिक योग्यताओ और अन्य योग्यताओ को जानना बहुत जरुरी होता है,अतः भर्ती से सबंधित सभी जानकारी को अच्छे से देखने और पढ़ने के बाद ही इस पद के लिए आवेदन करना सही रहेगा, कृपया आप इस बात का विशेष ध्यान रखें ताकि फॉर्म भरते समय भी कोई गलतियां न हो और सही से आवेदन कर पाएं।

इस लेख में हम इस भर्ती से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारियां विस्तार से देखते है –

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- ITI मेहमान प्रवक्ता ( Guest Lecturer) के पदों के लिए आवेदन दिनांक 18/09/2025 से प्रारम्भ हो गया हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि :- इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 03/10/2025 तक रखा गया हैं।

जरुरी सावधानी ( Note) :- लास्ट डेट का इंतजार न करें पहले ही आवेदन कर ले, क्योकि आवेदन ऑफलाइन रहेगा तो अंतिम तिथि से पहले ही आपका आवेदन पहुंच जाना ही सही रहेगा,जिससे फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना न रहे।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

ITI Janjgir Guest Lecturer Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन हैं, अतः आपको आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरने के बाद सभी जरुरी शैक्षणिक योयता तथा सम्बंधित दस्तावेज़ और अन्य मांगी गयी दस्तावेजो की फोटोकॉपी को एक लिफाफे में भरकर,उसके ऊपर आवेदन किये गए पद का नाम,और अन्य जानकारियां लिखकर दिए गए पते पर भेजना होगा। इन पदों के लिए आपको निचे दिए इस पते पर आवेदन भेजना हैं –

प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर, मेन रोड (कुलीपोटा), पिन – 495671, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility / Qualification)

ITI Guest Lecturer के पद के अलग-अलग ट्रेड के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग अलग रखा गया है,जैसे –

COPA (कोपा ट्रेड) – उम्मीदवार के पास COPA ट्रेड में ITI पास होना चाहिए।

Fitter (फिटर ट्रेड) – उम्मीदवार के पास Fitter ट्रेड में ITI पास होना चाहिए।

मतलब अगर आसान भाषा में कहे तो जिस ट्रेड के लिए गेस्ट लेक्चरर की भर्ती हो रही है, उसी ट्रेड से उम्मीदवार को आईटीआई पास किया होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: उम्मदीवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

अधिकतम आयु: उम्मीदवार की उम्र अधिक से अधिक 35 साल तक होनी चाहिए।

उम्र में आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, महिला आदि) के उम्मीदवारों को सरकार के नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

जांजगीर आईटीआई गेस्ट लेक्चरर भर्ती में चयन प्रक्रिया (Selection Process) बहुत सीधी और आसान रखी गई है। यहाँ लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि: –

  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
  • मेरिट बनाने के लिए उनकी ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों को देखा जाएगा।
  • जो उम्मीदवार ज्यादा अंक लाए होंगे, उनकी लिस्ट में रैंकिंग ऊपर होगी।
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो आपका चयन कर लिया जाएगा।

नोट :- इस पद पर आवेदन करने से पहले एक बार शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

वेतन (Salary / Pay Scale)

आईटीआई गेस्ट लेक्चरर्स को लगभग ₹100 से ₹150 प्रति क्लास तक मिल सकता है, और महीने का टोटल करीब ₹10,000 से ₹15,000 तक लगभग हो जायेगा।

महत्वपूर्ण शर्तें (Important Instructions)

  • उम्मीदवार को आवेदन उसी फॉर्मेट में करना हैं, जैसा नोटिफिकेशन में दिया गया है।
  • उम्मीदवार को साथ में अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट की self-attested कॉपी लगाना ज़रूरी है।
  • जो फॉर्म लास्ट डेट के बाद पहुंचेंगे, उन्हें गिनती में नहीं लिया जाएगा और रिजेक्ट हो जायेगा।
  • एक कैंडिडेट सिर्फ एक ही पद के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • उम्र और योग्यता की गिनती अंतिम तारीख के आधार पर होगी।
  • अगर डॉक्यूमेंट अधूरे या गलत पाए गए, तो आवेदन सीधे रिजेक्ट हो जाएगा।
  • ये भर्ती गेस्ट लेक्चरर आधार पर है, यानी सैलरी फिक्स नहीं, क्लास के हिसाब से मानदेय मिलेगा।

भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक –

विभागीय विज्ञापन डाउनलोड लिंकयहाँ देखें….
आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंकयहाँ देखें….
विभागीय वेबसाइट लिंकयहाँ देखें….
हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ेयहाँ देखें….

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. ये भर्ती किस विभाग की तरफ से निकली है?

ये भर्ती शासकीय आईटीआई जांजगीर-चांपा में गेस्ट लेक्चरर पदों के लिए है।

Q2. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है। फॉर्म भरकर सारे डॉक्यूमेंट्स के साथ तय पते पर भेजना होगा।

Q3. कितने पदों के लिए भर्ती निकली है?
इस बार कुल 2 पद निकले हैं – एक COPA और एक Fitter ट्रेड के लिए ये वाली भर्ती निकली है।

Q4. इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
जिसने संबंधित ट्रेड (COPA या Fitter) में ITI पास किया है, वही अप्लाई कर सकता है।

Q5. इसमें सेलेक्शन कैसे होगा?
कोई लिखित परीक्षा नहीं देना है। सेलेक्शन ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

Q6. इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?
ये नौकरी गेस्ट लेक्चरर बेस पर है। प्रतिघंटे 140 से 150 रूपए class के हिसाब से दिया जायेगा जो महीने का लगभग 10,000 से 15,000 रूपए तक बन जायेगा।

हाल ही की अन्य भर्तियां हो आपको देखनी चाहिए

निष्कर्ष :-

गेस्ट लेक्चरर की उन लोगो के लिए अच्छी है जिन्होंने इस सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई किया हुआ है अतः आप जो भी इन पदों के लिए योग्य है वे आवेदन जरूर करें।

2 thoughts on “आईटीआई जांजगीर भर्ती 2025 | ITI Janjgir Guest Lecturer Vacancy 2025”

Leave a Comment