Balodabazar Swami Atmanand School Recruitment 2026 के तहत कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने विभिन्न शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक और व्यायाम शिक्षक सहित कुल 57 रिक्त पद शामिल हैं। यदि आप निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है जो स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकीय पद पर कार्य करना चाहते हैं।

इस भर्ती के लिए कुछ संछिप्त जानकरी पहले देख लेते है –
| विभाग का नाम | कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा |
| पद का नाम | विभिन्न शिक्षकीय पद |
| कुल रिक्त पद | 57 पद |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| अंतिम तिथि | 15 जून 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) |
Table of Contents
इस भर्ती का आयोजन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) द्वारा किया जा रहा है। भर्ती के अंतर्गत व्याख्याता (भौतिक, गणित, रसायन), शिक्षक (गणित, अंग्रेजी, हिन्दी/संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) तथा व्यायाम शिक्षक के पद शामिल हैं। कुल 57 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित गूगल फॉर्म के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।
Balodabazar Swami Atmanand School Recruitment 2026 post details
इस भर्ती का आयोजन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) द्वारा किया जा रहा है। भर्ती के अंतर्गत व्याख्याता (भौतिक, गणित, रसायन), शिक्षक (गणित, अंग्रेजी, हिन्दी/संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) तथा व्यायाम शिक्षक के पद शामिल हैं। कुल 57 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित गूगल फॉर्म के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।
Balodabazar Swami Atmanand School Recruitment 2026 eligibility details
व्याख्याता: संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर (PG) उपाधि उत्तीर्ण एवं बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य, तथा संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना आवश्यक है (केवल हिन्दी/संस्कृत विषय को छोड़कर)।
शिक्षक (गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान): न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण, बी.एड. परीक्षा उत्तीर्ण, पूर्व माध्यमिक स्तर का T.E.T. उत्तीर्ण तथा संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य है।
शिक्षक (हिन्दी/संस्कृत): संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातक उपाधि उत्तीर्ण, बी.एड. अनिवार्य तथा पूर्व माध्यमिक स्तर का T.E.T. उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
शिक्षक (कम्प्यूटर): कम्प्यूटर साइंस, आई.टी. या कम्प्यूटर एप्लीकेशन के साथ न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंग्रेजी माध्यम वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
व्यायाम शिक्षक: मान्यता प्राप्त मंडल से 12वीं उत्तीर्ण एवं डी.पी.एड. अथवा बी.पी.एड. सहित स्नातक तथा संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य है।
सहायक शिक्षक: न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण, डी.एड. या डी.एल.एड. परीक्षा उत्तीर्ण, प्राथमिक स्तर का T.E.T. उत्तीर्ण तथा संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य है।
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला: जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ 12वीं उत्तीर्ण तथा संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य है।
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला: न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक उत्तीर्ण, डी.एड. या डी.एल.एड. परीक्षा उत्तीर्ण, प्राथमिक स्तर का T.E.T. उत्तीर्ण तथा संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य है।
Balodabazar Swami Atmanand School Recruitment 2026 age limit
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 01 जनवरी 2026 को 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, आरक्षित वर्गों और महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होगी।
application fee
अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
selection process
इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या मौखिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के बाद चयन किया जाएगा।
important dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 28/05/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15/06/2026 दोपहर 12:00 बजे तक
Balodabazar Swami Atmanand School Recruitment 2026 important documents
आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के लिए कक्षा 6वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक की अंग्रेजी माध्यम की अंकसूचियां (जहां लागू हो), डी.एड., डी.एल.एड., बी.एड. या बी.पी.एड. प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए स्थायी जाति प्रमाण पत्र, टी.ई.टी. उत्तीर्ण प्रमाण पत्र तथा सत्यापन के समय 7 दिनों के भीतर का मेडिकल बोर्ड फिटनेस प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
Important Links Below
नीचे दिए गए टेबल में Official PDF, Apply Online Link और सभी जरूरी लिंक उपलब्ध हैं।
| official notification pdf | view |
| official website | view |
| Apply google form link | view |
| Free Notes pdf telegram group | Join group |
| whatsapp group join | join group |
| whatsapp Channel 14k memeber | join channel |
| telegram link | join group |
Balodabazar Swami Atmanand School Recruitment 2026 FAQs
प्रश्न: इस भर्ती में कुल कितने पद रिक्त हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 57 रिक्त पद हैं।
प्रश्न: आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित गूगल फॉर्म के जरिए किया जाएगा।
प्रश्न: क्या इस भर्ती में कोई परीक्षा होगी?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं होगी।
प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे तक है।
Latest Posts
- बस्तर जगदलपुर प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 | Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026
- PM Shri EMRS Bhelwadih Recruitment 2026 | पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2026
- CMHO Balod NHM Bharti 2026 | सीएमएचओ बालोद एनएचएम भर्ती 2026, 67 पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू
- छत्तीसगढ़ प्री बी.एड एडमिट कार्ड 2026 जारी | CG Pre B.Ed Admit Card 2026 Download Link
- Raigarh Teaching Recruitment 2026 | रायगढ़ शिक्षकीय भर्ती 2026






