Raigarh Teaching Recruitment 2026 के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा विभिन्न शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती से सम्बंधित कुछ संछिप्त जानकरी कुछ ऐसे है –
| विभाग | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति, रायगढ़ |
| कुल पद | 49 संविदा पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (गूगल फॉर्म के माध्यम से) |
| अंतिम तिथि | 07 जून 2026 रात्रि 12:00 बजे तक |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट सूची के आधार पर, कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। |
इस भर्ती के अंतर्गत प्रधान पाठक (प्राथमिक खण्ड), प्रयोगशाला सहायक, शिक्षक (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कला), व्याख्याता (संस्कृत, हिन्दी, गणित), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी), प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला), पुस्तकालय सहायक/ग्रंथपाल तथा व्यायाम शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। कुल 49 रिक्त पद उपलब्ध हैं।
Table of Contents
Raigarh Swami Atmanand School Recruitment 2026 eligibility details
प्रधान पाठक (प्राथमिक खण्ड) के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक, डी.एड/डी.एल.एड, अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा तथा प्राथमिक स्तर का टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
प्रयोगशाला सहायक के लिए जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
शिक्षक (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कला) पद के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक, बी.एड., अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा तथा पूर्व माध्यमिक स्तर का टीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
व्याख्याता (संस्कृत, हिन्दी, गणित) पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि तथा बी.एड. अनिवार्य है। हिन्दी और संस्कृत व्याख्याता पद के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है।
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी) पद के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (12वीं), डी.एड/डी.एल.एड, अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा तथा प्राथमिक स्तर का टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) पद के लिए न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि, बी.एड., संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से तथा पूर्व माध्यमिक स्तर का टीईटी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
पुस्तकालय सहायक/ग्रंथपाल पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक तथा बी.लिब. उपाधि अनिवार्य है। अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता दी जाएगी।
व्यायाम शिक्षक पद के लिए उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना तथा डी.पी.एड अथवा बी.पी.एड. सहित स्नातक और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा अनिवार्य है।
Raigarh Swami Atmanand School Recruitment 2026 eligibility explained in simple language
यदि आप प्रधान पाठक (प्राथमिक खण्ड) के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास स्नातक, डी.एड या डी.एल.एड की योग्यता तथा प्राथमिक स्तर का टीईटी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
प्रयोगशाला सहायक पद के लिए 12वीं कक्षा जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना जरूरी है।
शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक, बी.एड., अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा और पूर्व माध्यमिक स्तर का टीईटी प्रमाण पत्र आवश्यक है।
व्याख्याता पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बी.एड. होना जरूरी है। हिन्दी और संस्कृत विषय के व्याख्याता पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य नहीं है।
सहायक शिक्षक पद के लिए 12वीं, डी.एड या डी.एल.एड तथा प्राथमिक स्तर का टीईटी प्रमाण पत्र आवश्यक है।
प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) पद के लिए स्नातकोत्तर, बी.एड., अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा और पूर्व माध्यमिक स्तर का टीईटी आवश्यक है।
पुस्तकालय सहायक पद के लिए स्नातक और बी.लिब. की योग्यता जरूरी है।
व्यायाम शिक्षक पद के लिए 12वीं, स्नातक तथा डी.पी.एड या बी.पी.एड. की योग्यता आवश्यक है।
age limit
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 01 जनवरी 2025 को 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
application fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
Raigarh Swami Atmanand School Recruitment 2026 selection process
इस भर्ती में चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट या प्रावीण्य सूची तैयार करके किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के अंकों को पद की योग्यता के अनुसार देखा जाएगा। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा।
how to apply
इच्छुक अभ्यर्थियों को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पदवार गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी। डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Raigarh Swami Atmanand School Recruitment 2026 important dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29/05/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 07/06/2026 रात्रि 12:00 बजे तक
important documents
कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की अंकसूचियां पद की योग्यता के अनुसार।
व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र जैसे बी.एड., डी.एड., डी.एल.एड., बी.लिब. या बी.पी.एड।
छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र।
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, यदि आरक्षण का लाभ लेना हो।
सीजी टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, शिक्षकीय पदों के लिए।
अन्य संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र।
Important Links Below
नीचे दिए गए टेबल में Official PDF, Apply Online Link और सभी जरूरी लिंक उपलब्ध हैं।
| official notification pdf | view |
| official website | view |
| Apply google form link | view |
| Free Notes pdf telegram group | Join group |
| whatsapp group join | join group |
| whatsapp Channel 15k plus memeber | join channel |
| telegram link | join group |
Raigarh Swami Atmanand School Recruitment 2026 FAQs
प्रश्न: इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 49 रिक्त पद हैं।
प्रश्न: आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से किया जाएगा।
प्रश्न: क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, विज्ञापन में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं है।
प्रश्न: क्या चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू होगा?
उत्तर: नहीं, चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।
Latests Posts
- बस्तर जगदलपुर प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 | Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026
- PM Shri EMRS Bhelwadih Recruitment 2026 | पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2026
- CMHO Balod NHM Bharti 2026 | सीएमएचओ बालोद एनएचएम भर्ती 2026, 67 पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू
- छत्तीसगढ़ प्री बी.एड एडमिट कार्ड 2026 जारी | CG Pre B.Ed Admit Card 2026 Download Link
- Raigarh Teaching Recruitment 2026 | रायगढ़ शिक्षकीय भर्ती 2026






