महिला एवं बाल विकास विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना लोदाम, जिला जशपुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप जशपुर जिले में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थीं, तो jashpur jila Anganwadi Recruitment 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। इच्छुक आवेदिकाएं तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
अगर हम इस भर्ती को संक्षिप्त में समझना चाहे तो –
| विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना लोदाम, जिला जशपुर |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका |
| कुल पद | 02 पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| अंतिम तिथि | 29/05/2026 शाम 5:00 बजे तक |
Table of Contents
Jashpur Jila Anganwadi Recruitment 2026 post details
इस भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 02 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 1 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का और 1 पद आंगनबाड़ी सहायिका का है। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना लोदाम, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट आउट और जरूरी दस्तावेज परियोजना कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
Jashpur Jila Anganwadi Recruitment 2026 eligibility details
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योग्य आवेदिका नहीं मिलने पर 10वीं पास या उससे कम शैक्षणिक योग्यता पर भी विचार किया जा सकता है।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योग्य आवेदिका नहीं मिलने पर 5वीं पास या उससे कम शैक्षणिक योग्यता पर भी विचार किया जा सकता है।
eligibility explained in simple language
अगर आप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो सामान्य रूप से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना जरूरी रखा गया है। हालांकि यदि योग्य आवेदिका उपलब्ध नहीं होती है, तो विभाग कम शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिकाओं पर भी विचार कर सकता है।
Jashpur Jila Anganwadi Recruitment 2026 age limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुभवी सहायिका या संगठिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
Jashpur Jila Anganwadi Recruitment 2026 application fee
इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क पैसा नहीं लगेगा।
Jashpur Jila Anganwadi Recruitment 2026 selection process
इस भर्ती में चयन आवेदिकाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अंकों, निवास, जाति और अतिरिक्त अंकों की पात्रता के आधार पर किया जाएगा। अनुभव, गरीबी रेखा, विधवा, परित्याक्ता और तलाकशुदा जैसी पात्रताओं के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके आधार पर अनंतिम मूल्यांकन पत्रक और वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी।
important dates
आवेदन शुरू तिथि: 14/05/2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 29/05/2026 शाम 5:00 बजे तक
important documents
आवेदन के साथ कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं की अंकसूची योग्यता अनुसार जमा करनी होगी। निवास संबंधी प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा, जिसमें सरपंच और सचिव द्वारा सत्यापित नवीनतम मतदाता सूची की प्रति, सरपंच-सचिव का संयुक्त प्रमाण पत्र या पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र शामिल हो सकता है।
एसटी और एससी आवेदिकाओं को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। अतिरिक्त अंकों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र भी आवश्यक होंगे, जैसे अनुभव प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा प्रमाण पत्र, कन्या आश्रम में अध्ययन प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्याक्ता प्रमाण पत्र या न्यायालयीन आदेश।
यदि विवाह के बाद नाम या उपनाम में बदलाव हुआ है, तो शपथ पत्र भी देना होगा। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट जमा करना अनिवार्य है। सभी दस्तावेज आवेदिका द्वारा स्व-सत्यापित होने चाहिए।
Important Links Below
नीचे दिए गए टेबल में Official PDF, Apply Online Link और सभी जरूरी लिंक उपलब्ध हैं।
important links
| official notification pdf | view |
| official website | view |
| Apply link | view |
| whatsapp group join | join group |
| telegram link | join group |
Jashpur Jila Anganwadi Recruitment 2026 FAQs
प्रश्न: इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 02 पद हैं, जिनमें 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1 आंगनबाड़ी सहायिका का पद शामिल है।
प्रश्न: आवेदन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंट आउट और जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 29/05/2026 शाम 5:00 बजे तक है।
Latest Posts
- बस्तर जगदलपुर प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 | Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026
- PM Shri EMRS Bhelwadih Recruitment 2026 | पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2026
- CMHO Balod NHM Bharti 2026 | सीएमएचओ बालोद एनएचएम भर्ती 2026, 67 पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू
- छत्तीसगढ़ प्री बी.एड एडमिट कार्ड 2026 जारी | CG Pre B.Ed Admit Card 2026 Download Link
- Raigarh Teaching Recruitment 2026 | रायगढ़ शिक्षकीय भर्ती 2026





