बस्तर जगदलपुर प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 | Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026

Admin

Published on: 27 June, 2026

बस्तर जगदलपुर प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 | Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

अगर आप Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026 का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अपडेट आ गई है। बस्तर जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री के जरिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह योजना खास तौर पर नक्सल प्रभावित और आदिवासी उपयोजना क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही है, ताकि उन्हें अच्छी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग भी मिल सके।

इस बार कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कुल 16 सीटें खाली हैं, जिन पर योग्य छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

lab attendant ebook mock test
👆👆 यहां से खरीद सकते है, इमेज toch करें।

seat details Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026

कुल 16 रिक्त सीटों में 14 सीटें बालकों और 2 सीटें बालिकाओं के लिए हैं।

वर्गवार सीटों का विवरण इस प्रकार है—

अनुसूचित जाति (SC) – 4 सीटें (3 बालक, 1 बालिका)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 6 सीटें (5 बालक, 1 बालिका)
सामान्य वर्ग (General) – 6 सीटें (सभी सीटें केवल बालकों के लिए)

इस बार अनुसूचित जनजाति (ST) और विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PGVTG) वर्ग के लिए कोई सीट रिक्त नहीं है।

कौन आवेदन कर सकता है?

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कुछ जरूरी पात्रताएं तय की गई हैं। आवेदन करने वाले छात्र ने छत्तीसगढ़ के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित किसी शासकीय या अशासकीय विद्यालय से कक्षा 10वीं पास की होनी चाहिए। इसके साथ ही 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60% अंक या उसके बराबर ग्रेड होना जरूरी है।

चयन के लिए एक प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका स्तर कक्षा 10वीं के सिलेबस के अनुसार रहेगा। इसी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

कुछ जरुरी जानकरी को शार्ट में देख लेते है –

ऑफलाइन आवेदन शुरू27 जून 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि7 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे तक)
पात्र एवं अपात्र सूची जारी9 जुलाई 2026
प्रवेश पत्र जारी11 जुलाई 2026
लिखित प्राक्चयन परीक्षा12 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)
मेरिट सूची एवं अंतिम परिणाम15 जुलाई 2026

How to apply Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026

आवेदन पत्र 27 जून से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जगदलपुर जिला बस्तर से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

भरे हुए आवेदन पत्र को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 7 जुलाई 2026 शाम 4:00 बजे से पहले कार्यालय में स्वयं जमा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी इसे पंजीकृत डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Admit card and exam center

प्रवेश परीक्षा का आयोजन प्रयास आवासीय विद्यालय, धुरगुड़ा, जगदलपुर में किया जाएगा।

प्रवेश पत्र 11 जुलाई 2026 को जिले की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या कार्यालय से सीधे प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

Important document Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026

आवेदन फॉर्म के साथ नीचे दिए गए दस्तावेज संलग्न करना जरूरी है—

कक्षा 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
स्कूल के प्रधानपाठक या प्राचार्य द्वारा सत्यापित आवेदन पत्र
पालकों का स्व-घोषणा पत्र

यदि कोई अभ्यर्थी नक्सल पीड़ित श्रेणी का लाभ लेना चाहता है, तो उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी अधिकृत नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना होगा।

Important Links Below

नीचे दिए गए टेबल में Official PDF, Apply Online Link और सभी जरूरी लिंक उपलब्ध हैं।

⬇️
official notification pdf view
official website view
Application formateview
Free Notes pdf telegram groupJoin group
whatsapp group join join group
whatsapp Channel 15k memeberjoin channel
telegram link join group

Latest Posts

Leave a Comment