महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर भर्ती 2026 | Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026

Admin

Published on: 20 May, 2026

Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026 के तहत आई.टी. असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

इस भर्ती का ओवरव्यू पहले देख लेते है –

पद का नामआई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant)
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कुल पद01 पद (UR)
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन अंतिम तिथि05 जून 2026 शाम 05:30 बजे तक

Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026 post details

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant) पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में कुल 01 पद रखा गया है, जो अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए है। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और उम्मीदवारों को आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से भेजना होगा।

Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026 eligibility details

आई.टी. असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर या आई.टी. क्षेत्र में स्नातक उपाधि होना जरूरी है। इसके साथ ही डाटा प्रबंधन, प्रोसेस डॉक्यूमेंटेशन और वेब आधारित रिपोर्टिंग फॉर्मेट में कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए। शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्थाओं में न्यूनतम 03 वर्षों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य रखा गया है।

eligibility explained in simple language

अगर आपने कम्प्यूटर या आई.टी. से ग्रेजुएशन किया है और आपको डाटा मैनेजमेंट तथा वेब आधारित रिपोर्टिंग का काम करने का अनुभव है, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सरकारी या अर्द्धसरकारी संस्था में कम से कम 3 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है।

Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026 age limit

01 जनवरी 2026 की स्थिति में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

application fee

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

selection process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अंकीय प्रणाली यानी मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता के प्रतिशत के लिए अधिकतम 60 अंक, अतिरिक्त अनुभव के लिए अधिकतम 18 अंक और छत्तीसगढ़ मूल निवासी होने पर 02 बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके बाद 20 अंकों का वॉक-इन-इंटरव्यू या कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

important dates

आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 05 जून 2026 शाम 05:30 बजे तक

Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026 important documents

आवेदन पत्र के साथ छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि के लिए 10वीं की अंकसूची या जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), 12वीं की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, कार्यानुभव प्रमाण पत्र, वर्तमान नियोक्ता का एनओसी (यदि लागू हो) और स्वयं हस्ताक्षरित पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना होगा। सभी दस्तावेजों की प्रतियां स्वयं या राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए।

Important Links Below

नीचे दिए गए टेबल में Official PDF, Apply Online Link और सभी जरूरी लिंक उपलब्ध हैं।

⬇️
official notification pdf view
official website view
Apply form formateview
Free Notes pdf telegram groupJoin group
whatsapp group join join group
whatsapp Channel 14k memeber join channel
telegram link join group


Bilaspur WCD IT Assistant Recruitment 2026 FAQs

प्रश्न: इस भर्ती में आवेदन कैसे करना होगा?
उत्तर: आवेदन ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के जरिए भेजना होगा।

प्रश्न: आई.टी. असिस्टेंट पद के लिए कितने पद निकाले गए हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 01 पद रखा गया है।

प्रश्न: क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, विज्ञापन में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।

प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 जून 2026 शाम 05:30 बजे तक है।

Latest posts

Leave a Comment