बालोद सुरक्षा गार्ड भर्ती 2026 | Balod Security Guard Recruitment 2026

Admin

Published on: 17 May, 2026

Balod Security Guard Recruitment 2026

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यालय कलेक्टर जिला-बालोद द्वारा Balod Security Guard Recruitment 2026 के तहत सुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

इस भर्ती से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त में जानकारी देखे तो वो कुछ इस प्रकार रहेगी –

विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-बालोद
पद का नामसुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड
कुल पद03 पद
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
अंतिम तिथि22/05/2026

Balod Security Guard Recruitment 2026 post details

महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यालय कलेक्टर, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) द्वारा सुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड के कुल 03 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें अजजा के लिए 01 पद, अनारक्षित के लिए 01 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01 पद निर्धारित किया गया है। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को ₹11,360/- प्रति माह एकमुश्त सेवा शुल्क / मानदेय दिया जाएगा।

Balod Security Guard Recruitment 2026 eligibility details

सुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही जिला या राज्य स्तर पर किसी सरकारी या प्रतिष्ठित संगठन में सुरक्षा कर्मी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। सेवानिवृत्त सैन्य या अर्ध-सैन्य कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

eligibility explained in simple language

अगर आपने 8वीं कक्षा पास की है और किसी सरकारी या प्रतिष्ठित संस्था में सुरक्षा कर्मी के रूप में कम से कम 2 साल काम किया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। जिन उम्मीदवारों का सैन्य या अर्ध-सैन्य पृष्ठभूमि से अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

Balod Security Guard Recruitment 2026 age limit

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 01 जनवरी 2026 को 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार मिलने वाली सभी आयु छूटों को जोड़ने के बाद अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

application fee

इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।

Balod Security Guard Recruitment 2026 selection process

प्राप्त आवेदनों के आधार पर शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अंक जोड़कर कुल 80 अंकों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अनुपात में उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू या कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवार को स्थानीय भाषा या बोली का ज्ञान होना आवश्यक है।

important dates

विज्ञप्ति जारी होने की तिथि: 07/05/2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 22/05/2026 कार्यालयीन समय तक

Balod Security Guard Recruitment 2026 important documents

निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करना होगा। आयु सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र या 8वीं / 10वीं की अंकसूची जिसमें जन्मतिथि अंकित हो, संलग्न करना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्थायी जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा। कार्यानुभव प्रमाण पत्र नियोक्ता द्वारा जारी और राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित होना चाहिए। गैर सिद्ध दोष प्रमाण-पत्र, शासकीय या अर्द्धशासकीय कर्मचारियों के लिए NOC तथा सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित या राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित प्रतियां भी आवेदन के साथ लगानी होंगी।

official notification pdf view
official website view
Apply form formateview
whatsapp group join join group
telegram link join group

Balod Security Guard Recruitment 2026 FAQs

प्रश्न: यह भर्ती किस विभाग द्वारा निकाली गई है?
उत्तर: यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यालय कलेक्टर जिला-बालोद द्वारा निकाली गई है।

प्रश्न: इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।

प्रश्न: आवेदन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: आवेदन ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के जरिए भेजना होगा।

प्रश्न: चयनित उम्मीदवारों को कितना मानदेय मिलेगा?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को ₹11,360/- प्रति माह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।

Latest Posts

Leave a Comment