अगर आप स्कूल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो Korba Swami Atmanand School Recruitment 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल संचालन समिति, जिला कोरबा द्वारा विभिन्न शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि के भीतर गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती की कुछ ओवरव्यू जो आपको जाननी चाहिए, चलिए देख लेते है –
| विभाग | स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल संचालन समिति, जिला कोरबा |
| कुल पद | 79 पद |
| आवेदन माध्यम | केवल ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) |
| आवेदन शुरू तिथि | 06 मई 2026 |
| अंतिम तिथि | 25 मई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक |

Korba Swami Atmanand School Recruitment 2026 post details
इस भर्ती के अंतर्गत व्याख्याता (जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, रसायन, अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी), शिक्षक (अंग्रेजी, कला, गणित, विज्ञान), कम्प्यूटर शिक्षक, प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला), व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं। कुल 79 पद विज्ञापित किए गए हैं, हालांकि पदों की संख्या परिवर्तनीय बताई गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से गूगल फॉर्म द्वारा स्वीकार किए जाएंगे।
Table of Contents
Korba Swami Atmanand School Recruitment 2026 eligibility details
व्याख्याता (हिन्दी/संस्कृत) पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर और बी.एड. अनिवार्य है। अंग्रेजी माध्यम बाध्यकारी नहीं है।
व्याख्याता (अंग्रेजी/सामाजिक विज्ञान/जीव विज्ञान/रसायन) पद के लिए संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना आवश्यक है। संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर और बी.एड. अनिवार्य है।
प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला पद के लिए अंग्रेजी माध्यम से द्वितीय श्रेणी में स्नातक और बी.एड. उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
शिक्षक (अंग्रेजी/कला/गणित/विज्ञान) पद के लिए संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना चाहिए। न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक, बी.एड. और टी.ई.टी. पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कम्प्यूटर शिक्षक पद के लिए कम्प्यूटर साइंस, आईटी या कम्प्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक होना आवश्यक है। अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रधानपाठक प्राथमिक शाला पद के लिए अंग्रेजी माध्यम से द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेंडरी और डी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक शिक्षक पद के लिए संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना चाहिए। न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक, डी.एड./डी.एल.एड. और टी.ई.टी. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला पद के लिए संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना चाहिए तथा जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
ग्रंथपाल पद के लिए द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक एवं बी.लिब. अनिवार्य है। अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता दी जाएगी।
व्यायाम शिक्षक पद के लिए उच्चतर माध्यमिक उत्तीर्ण होना चाहिए तथा डी.पी.एड. अथवा बी.पी.एड. सहित स्नातक और संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है।
सहायक ग्रेड-02 पद के लिए न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेंडरी, कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र तथा हिन्दी में 5000 Key और अंग्रेजी में 8000 Key डिप्रेशन प्रति घंटे की गति आवश्यक है।
सहायक ग्रेड-03 पद के लिए न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेंडरी, कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र तथा हिन्दी में 5000 Key और अंग्रेजी में 8000 Key डिप्रेशन प्रति घंटे की गति आवश्यक है।
age limit
01 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा SC, ST और OBC वर्ग को 5 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
application fee
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कोई आवेदन का पैसा नहीं लगेगा कहा जाये तो कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है।
Korba Swami Atmanand School Recruitment 2026 selection process
इस भर्ती में चयन शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। सहायक ग्रेड पदों के लिए कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।
how to apply
इच्छुक अभ्यर्थियों को कोरबा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
important dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 06 मई 2026 है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।
important documents
दस्तावेज सत्यापन के समय छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं से स्नातकोत्तर तक की अंकसूचियाँ और डिग्री, बी.एड., डी.एड., बी.लिब., डी.पी.एड. या बी.पी.एड. प्रमाण पत्र, टी.ई.टी. प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र और सहायक ग्रेड पदों के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
Important Links Below
नीचे दिए गए टेबल में Official PDF, Apply Online Link और सभी जरूरी लिंक उपलब्ध हैं।
| official notification pdf | view |
| official website | view |
| Apply link | व्यायाम शिक्षक/कम्प्यूटर शिक्षक/प्रयोगशाला सहायक / ग्रंथपाल /लिपिक सहायक व्याख्याता सहायक शिक्षक/प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) शिक्षक/प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) |
| whatsapp group join | join group |
| telegram link | join group |
Korba Swami Atmanand School Recruitment 2026 FAQs
प्रश्न: इस भर्ती में आवेदन कैसे करना होगा?
उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से करना होगा।
प्रश्न: क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क रखा गया है?
उत्तर: विज्ञापन में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं है।
प्रश्न: क्या इस भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?
उत्तर: नहीं, चयन मेरिट सूची और सहायक ग्रेड पदों के लिए कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक है।
Latest Post
- बस्तर जगदलपुर प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं एडमिशन 2026 | Bastar Jagdalpur Prayas Residential School Class 11 Admission 2026
- PM Shri EMRS Bhelwadih Recruitment 2026 | पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2026
- CMHO Balod NHM Bharti 2026 | सीएमएचओ बालोद एनएचएम भर्ती 2026, 67 पदों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू
- छत्तीसगढ़ प्री बी.एड एडमिट कार्ड 2026 जारी | CG Pre B.Ed Admit Card 2026 Download Link
- Raigarh Teaching Recruitment 2026 | रायगढ़ शिक्षकीय भर्ती 2026





