Narayanpur WCD Recruitment 2026 Apply Offline for Assistant Grade 03 and Peon Posts | नारायणपुर महिला एवं बाल विकास भर्ती 2026 आवेदन शुरू

Admin

Published on: 23 April, 2026

Narayanpur WCD Recruitment 2026

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

Narayanpur WCD Recruitment 2026 के तहत जिला नारायणपुर के महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में सहायक ग्रेड-03 और भृत्य पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि के भीतर डाक माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

Narayanpur WCD Recruitment 2026 भर्ती से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त जानकारिया इस प्रकार है –

DetailsInformation
Departmentमहिला एवं बाल विकास विभाग, जिला नारायणपुर
Postsसहायक ग्रेड-03, भृत्य
Apply Modeपंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट
Last Date30/04/2026 शाम 05:00 बजे तक

यह भर्ती कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग), जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा निकाली गई है। इसमें सहायक ग्रेड-03 (तृतीय श्रेणी) के लिए 01 पद रखा गया है, जो अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित है। भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के लिए 01 पद रखा गया है, जो अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित है। कुल 02 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Narayanpur WCD Recruitment 2026 eligibility details

सहायक ग्रेड-03 पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना आवश्यक है या स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ डाटा एंट्री या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। हिन्दी या अंग्रेजी टाइपिंग में 5000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति भी आवश्यक है।

भृत्य पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

Eligibility Explained in Simple Language

अगर आप सहायक ग्रेड-03 पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास 12वीं पास या स्नातक प्रथम वर्ष पास की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर से जुड़ा एक साल का डिप्लोमा और टाइपिंग गति भी जरूरी है।

अगर आप भृत्य पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो केवल 8वीं पास होना आवश्यक है।

Narayanpur WCD Recruitment 2026 age limit

01 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल रखी गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, यानी वे 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य आरक्षित वर्गों और महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम 45 साल तक छूट दिया जायेगा है।

Application fee

इन पदों में आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है।

important documents

आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूचियां जैसे 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक की प्रतियां संलग्न करनी होंगी। सहायक ग्रेड-03 पद के लिए कंप्यूटर डिप्लोमा या प्रमाण पत्र जरूरी है। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा। यदि विवाहित महिला के नाम में परिवर्तन है तो शपथ पत्र भी देना होगा। सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति चाहिए होगी।

how to apply

निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें। इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज लगाएं। फिर आवेदन को एक लिफाफे में बंद करें। लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम, अपना नाम, वर्ग और पता साफ लिखें। इसके बाद इसे कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला नारायणपुर के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें।

Narayanpur WCD Recruitment 2026 selection process

सहायक ग्रेड-03 पद के लिए 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इसके बाद 20 गुना अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा में MS Word, Excel और PowerPoint शामिल रहेगा। अंतिम चयन कौशल परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

भृत्य पद के लिए 8वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इसके बाद 20 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और गणित शामिल रहेगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Important Dates

आवेदन शुरू तिथि 15/04/2026 है।

आवेदन की अंतिम तिथि 30/04/2026 शाम 05:00 बजे तक है।

Narayanpur WCD Recruitment 2026 FAQs

प्रश्न: इस भर्ती में कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 02 पद हैं।

प्रश्न: आवेदन कैसे करना है?
उत्तर: आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से करना है।

प्रश्न: भृत्य पद के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: भृत्य पद के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।

प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 30/04/2026 शाम 05:00 बजे तक है।

official notification pdf view
official website view
Apply form formateview
whatsapp group join join group
telegram link join group

Leave a Comment